आपको हैरान कर देंगे नारियल के तेल के 6 ब्यूटी हैक्स? फ़ायदे ही फ़ायदे

गुणकारी तत्वों से भरपूर नारियल का तेल हमारे बालों के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी खूबसूरती को भी बढ़ावा देता है। यह तेल कई तरीकों से हमारी आकर्षण को बढ़ाने में मदद करता है।

नारियल के तेल को बालों के लिए हेयर मास्क के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। अगर आपके बाल सूखे हैं, तो आप इसमें अंडा और शहद मिलाकर एक मास्क तैयार कर सकते हैं और इसको अपने बालों पर लगा सकते हैं।

हेयर मास्क

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप नारियल तेल में रोजमेरी ऑयल और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इस हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं।

हेयरफॉल मास्क

नारियल तेल को चेहरे और बॉडी की मॉइस्चराइज़र के रूप में उपयोग किया जा सकता है। लेकिन जिन्हें चेहरे पर पिंपल्स होते हैं, वे इस तेल का उपयोग नहीं करें।

मॉइश्चराइजर

नारियल तेल को होंठों पर लिप बाम के रूप में उपयोग किया जा सकता है। आप इसे घी में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

 बेस्ट लिप बाम

वॉटरप्रूफ मेकअप को हटाने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा है। आप इसे कॉटन पैड पर लगाकर अच्छे से  चेहरे को साफ करें।

मेकअप रिमूवर

नारियल का तेल, बॉडी स्क्रब के रूप में भी उपयोगी हो सकता है। आप इस तेल में चीनी या सी सॉल्ट मिला सकते हैं और कुछ बूंदे असेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं।

बॉडी स्क्रब

पूल में नहाने से पहले यदि आप अपने बालों पर नारियल तेल लगा लें, तो पूल के पानी से आपके बालों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

हेयर केयर

Arrow

Vivo Flying Smartphone मचाने आ रहा है तबाही,जानिए इसके फीचर्स